कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष चुनावों के संरक्षक की जगह ‘सेव बीजेपी चेयर कमीशन’ की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘वोट चोरी’ के जरिए भारत के लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश कर रही है। यह साजिश अब सामने आ गई है और लोग वोटों की चोरी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर: खड़गे खड़गे ने हिंदी में किए X पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी की ‘वोट चोरी’ के जरिए भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश सामने आ रही है। जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़े जाते हैं और जहां फायदा नहीं होता, वहां वोट बांट दिए जाते हैं।” खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच अचानक 39 लाख मतदाता बढ़ गए थे। अब SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट सूची से 2.07 करोड़ मतदाता बाहर हैं। उन्होंने सवाल किया- क्या बीजेपी को जिताने के लिए चुनावों के दौरान इन मतदाताओं के नाम हटाए गए? बंगाल में अपील के बाद 91% नाम फिर जुड़े खड़गे ने कहा कि बंगाल में SIR के दौरान हटाए गए नामों में से 91% नाम अपील के बाद फिर से जोड़ने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि यही खेल दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले भी मतदाताओं की संख्या बढ़ाई गई थी। खड़गे ने कहा कि इसके बाद ड्राफ्ट सूची से 47.56 लाख मतदाताओं के नाम गायब हो गए और 33 लाख अन्य मतदाताओं को नोटिस देने की तैयारी चल रही है। ———————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल ने कहा- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती:चुनाव आयोग को कंट्रोल कर रही; SIR पर सदन के सामने 3 मांगें रखीं राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार (SIR) पर 28 मिनट की स्पीच दी। कहा कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़े…
Related Posts
दिल्ली के हैदरपुर में मुफ्त मेगा हेल्थ चेकअप कैंप शुरू:सीएम बोलीं- स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों के करीब लाना सरकार की प्राथमिकता
सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र…
बंकिमचंद्र के वंशज बोले-सोनिया ने वंदे मातरम् का अपमान किया:बिना शर्त माफी मांगें; कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत रोकने का इशारा किया था
बंगाल के नैहाटी से BJP विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने…
भास्कर अपडेट्स:गुजरात में कच्छ के क्रीक इलाके में लावारिस हालत में मिली पाकिस्तानी बोट, जांच तेज
गुजरात के कच्छ जिले के तटीय इलाके में बुधवार को एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव लावारिस…
