गुरुग्राम में एमजी रोड स्थित एक प्रमुख मॉल के बाहर गोली चलाने का मामला सामने आया है। मॉल के अंदर एक क्लब में पार्टी करने के बाद कुछ युवकों ने फायरिंग की। पार्टी समाप्त होने के बाद युवक पार्किंग से अपनी कार लेकर बाहर निकले और अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कार चला रहे युवक ने मॉल के बाहर गोली चला दी, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। हालांकि किसी की जान को खतरा नहीं हुआ, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली का रहने वाला है आरोपी वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का नंबर ट्रेस करके उसके मालिक तक पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली के घिटोरनी इलाके का रहने वाला 39 वर्षीय नवीन है। नशे में की फायरिंग वह मॉल के क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। पार्टी के बाद नशे के चलते उसने गुस्से में फायरिंग की। एक गोली बस क्यू शेल्टर की तरफ चलाई तो दूसरा हवाई फायर किया। पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में मुकदमा दर्ज किया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हथियार बरामद किया जांच अधिकारी ने बताया कि नवीन से पूछताछ की जा रही है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी छोटे-मोटे विवादों में शामिल रहा है। पुलिस ने मॉल की सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर पूरा मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे।
Related Posts
राजस्थान में गर्मी के बीच बारिश, बीकानेर-गंगानगर में ओले गिरे:बिहार में गर्मी से 2 मौतें; देश के 7 शहरों में तापमान 46°C पार
देश में भीषण गर्मी जारी है। राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार…
PM मोदी को शुभेंदु अधिकारी ने झालमुड़ी खिलाई:मोदी ने 4399 दिन प्रधानमंत्री रहकर नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; दिल्ली में NDA ने सम्मान किया
पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री…
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर चला:बैरिकेड-फेंसिंग हटाई गईं; दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई हुई थी
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध ढांचों को बुधवार देर रात बुलडोजर…
