गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत हो गई, जबकि उनकी एक अन्य महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के मुख्य चश्मदीद सेक्टर-106 स्थित बाबूपुर गांव के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी पंकज स्वामी ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। पंकज ने बताया कि वह कल शाम को अपने निजी काम से एलाल मिरेकल मॉल सेक्टर-83 गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वह अपना काम निपटाकर अपनी कार से द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा देखा। पंकज ने बताया कि जब वह बीपीटीपी सोसाइटी के सामने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा, तो कार के ठीक आगे-आगे एक स्कूटी जा रही थी। उस स्कूटी पर 2 युवती व एक युवक सवार थे। युवक स्कूटी चला रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर पर बीच सड़क एक कैंटर में स्कूटी सीधी जा टकराई। कैंटर पर कोई सेफ्टी उपकरण नहीं थे उन्होंने बताया कि कैंटर चालक ने रोड सेफ्टी से जुड़ा कोई भी उपकरण, जैसे रिफ्लेक्टर, कोन या इमरजेंसी लाइट का इस्तेमाल नहीं किया था। अंधेरा होने और कैंटर के अचानक सामने आने के कारण स्कूटी चालक उसे देख नहीं पाया, जिस वजह से स्कूटी सीधे खड़े कैंटर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। तीनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया पंकज स्वामी ने बताया कि अन्य राहगीरों को मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवतियों व युवक को अपनी गाड़ी में बिठाया और तुरंत पालम विहार स्थित मनिपाल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, युवक को नजदीकी वाइब्रेंट अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में घायल युवक का एक परिचित भी अस्पताल पहुंच गया, जिसके बाद वह घर आ गए। 2 की मौत एक गंभीर, तीनों दिल्ली के रहने वाले पंकज ने बताया कि आज दोनों अस्पतालों में जाकर घायलों का हालचाल जाना। वाइब्रेंट अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि स्कूटी चला रहे लक्ष्य गहलोत की चोटों के कारण मौत हो गई। वह मकान नंबर 6, गांव ककरोला, दिल्ली का रहने वाला था। वहीं, मनिपाल अस्पताल में भर्ती दूसरी घायल युवती निधि ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। निधि गली नंबर 13, विकास नगर, उत्तम नगर वेस्ट, दिल्ली की निवासी थी। जबकि तीसरी युवती अंकिता कुमारी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वह प्लॉट नंबर 35, कोटला विहार फेज-4, नई दिल्ली की रहने वाली है और फिलहाल गुरुग्राम के मनिपाल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही पुलिस ने पंकज स्वामी के बयान के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी खड़ी करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार कैंटर चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
मानसून केरलम पहुंचा, इस बार 3 दिन लेट:7 दिन भारी बारिश का अनुमान; दिल्ली-NCR में आंधी से कारों पर पेड़ गिरे, सड़कें जाम
मानसून केरलम पहुंच गया है। अगले 2-3 दिन यह गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु…
CJI सूर्यकांत ने कहा- CJP प्रदर्शन पर याचिका ठुकराई नहीं:कोई याचिका दाखिल ही नहीं की गई थी; पहले कहा था- वीडियो देखने का समय नहीं
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)…
केजरीवाल का BJP पर जुबामी हमला:बोले- भगवान राम-हनुमान को सत्ता का माध्यम मानती है भाजपा, हिंदुओं को सबसे ज्यादा लूटा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल…
