UPSC ने सोमवार को सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1,016 रिक्तियों के मुकाबले 13,343 उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को हुई थी। पिछले साल 1,087 पदों के लिए 14,161 उम्मीदवार मेन्स के लिए चुने गए थे। UPSC ने कहा कि मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 19 से 28 जून के बीच अपने विवरण अपडेट करने होंगे। इसी दौरान शुल्क जमा करना, कैडर प्रेफरेंस भरना और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा। आयोग के मुताबिक, सभी योग्य उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें आगे की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। UPSC ने यह भी कहा कि प्रीलिम्स के अंक, कट-ऑफ और आंसर-की अंतिम परिणाम आने के बाद जारी किए जाएंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें….
Related Posts
ट्रंप की बधाई पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज:बोले- 3 भारतीयों की मौत पर धन्यवाद किस बात का, शर्मनाक है यह स्थिति
आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को…
भास्कर अपडेट्स:रेलवे मंत्रालय ने नॉर्दर्न जोन में 680 किलोमीटर रूट पर ‘कवच’ लगाने के लिए ₹206 करोड़ मंजूर किए
इंडियन रेलवे ने नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली डिवीजन में रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन के 680…
भास्कर अपडेट्स:पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज को जमानत नहीं, हाईकोर्ट ने CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष चंद की जमानत याचिका…
