दिल्ली में रविवार को ‘चलो यमुना अभियान’ के तहत यमुना के 70 घाटों पर बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। हजारों दिल्लीवासियों ने श्रमदान कर घाटों की सफाई की और यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। आईटीओ स्थित हाथी घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान में दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं विधायक अभय वर्मा सहित युवाओं, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान घाट पर फैले कचरे को साफ किया गया और लोगों को यमुना की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे यमुना के घाटों और किनारों पर प्लास्टिक, पूजा सामग्री और अन्य कचरा न डालें। साथ ही घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यमुना प्रहरी बनकर स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाने की अपील अभियान के तहत दिल्लीवासियों से ‘यमुना प्रहरी’ बनने का आह्वान किया गया। संदेश दिया गया कि यमुना की सफाई केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनआंदोलन होना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
Related Posts
मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के…
केंद्रीय राज्यमंत्री मल्होत्रा ने किया ‘स्मार्ट सब स्टेशन’ का उद्घाटन:पूर्वी दिल्ली को 2 परियोजनाओं की सौगात; बोले-दिल्लीवासियों को मिलेगी भरोसेमंद, सस्ती और ग्रीन बिजली
सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को पूर्वी दिल्ली की जनता…
दिल्ली बिल्डिंग हादसा, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4 हुआ:इनमें एक प्रेग्नेंट महिला और 2 बच्चे; 8 घायल, 7 लोगों को बचाया गया
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार को एक चार मंजिला इमारत…
