दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इंडिया गेट से शुरू होकर कर्तव्य पथ तक निकली इस यात्रा में देश की राजधानी तिरंगे के रंगों से सराबोर नजर आई। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविन्द्र इन्द्राज समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कर्तव्य पथ पर वीरों के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति के नारे भी लगाए गए। जन-जन का उत्सव बना हर घर तिरंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। इसने तिरंगे को केवल एक राष्ट्रीय प्रतीक न रखकर हर नागरिक के गौरव और राष्ट्रभाव की विराट अभिव्यक्ति बना दिया है। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली के हर क्षेत्र, गली-मोहल्ले और घर-घर तक तिरंगा फहराने और राष्ट्रभाव के इस संदेश को पहुंचाने की अपील की गई।
Related Posts
कोलकाता में बारिश से सड़कें डूबीं, जगह-जगह ट्रैफिक जाम:दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से पेड़ गिरने, टेंट-शेड उड़ने का खतरा; गोवा में टूरिस्ट समुद्र में बहा
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गुरुवार दोपहर को मूसलाधार बारिश हुई। करीब दो घंटे की…
नए वोटर को देना होगा माता-पिता के SIR का ब्योरा:अभी केवल पुराने वोटर्स पर लागू था; चुनाव आयोग बोला- इससे पहचान-रिकॉर्ड मिलाना आसान होगा
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने वाले नए आवेदकों के लिए भी नया…
इस्तीफे की खबर पर मंच पर मुक्के मारने लगे दीपके:जंतर-मंतर पर बोले – हमने कर दिखाया, वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नही होते
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह खबर सुनते ही कॉकरोच जनता…
