नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से पत्थर का एक टुकड़ा गिरने से युवक घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तिलक मार्ग थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉलर ने बताया दिल्ली स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग-बी के बाहरी हिस्से से कथित तौर पर पत्थर का एक टुकड़ा गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल व्यक्ति को पहले ही आरएमएल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। बयान देने की स्थिति में नहीं युवक इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया घायल व्यक्ति के सिर में चोट लगी है और वह बयान देने के लिए योग्य नहीं है। युवक सुल्तानपुरी का रहने वाला है। नीरज के परिवार में पत्नी, बच्चों के अलावा अन्य सदस्य हैं। जांच में पुलिस को पता चला कि नीरज डीजीडीडी कार्यालय में संविदा के आधार पर डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि पत्थर बिल्डिंग की संरचना के बाहरी हिस्से से टूटकर गिरे थे। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related Posts
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन विश्वास:चोरी- गुम हुए 532 मोबाइल फोन असली मालिकों को लौटाए, साइबर ठगी से बचने की दी जानकारी
दिल्ली पुलिस की ईस्टर्न रेंज ने ऑपरेशन विश्वास के तहत एक बड़ा कदम उठाते हुए…
राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग:एमपी में 20 कूलर के साथ निकाली बारात; यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश
देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के…
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति ने 17 में से 16 सीटें जीतीं, बागी के चलते नासिक सीट हारी
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। सोमवार को…
