दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। इनके निशाने पर दिल्ली, मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल थे। जांच के मुताबिक यह आतंकी मॉड्यूल लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से भी संपर्क में थे। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब के हैं। इनमें कुछ नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब मास्टरमाइंड और स्थानीय मददगारों की तलाश कर रही हैं। आरोपियों के पास मिले हथियार की फोटो… फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की जांच दिल्ली पुलिस अब इस मॉड्यूल के फंडिंग स्रोतों, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की जांच कर रही है। साथ ही उन स्थानीय मददगारों और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो कथित तौर पर इस साजिश में शामिल थे। पिछले 2 महीने में भी हुईं ISI एजेंट्स की गिरफ्तारियां मई: यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 अरेस्ट, BJP दफ्तर निशाने पर था उत्तर प्रदेश में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल और अन्य कई संवेदनशील ठिकानों पर ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे। अप्रैल: पंजाब अमृतसर में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई थी। नवंबर 2025: दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट दिल्ली में पिछले साल आतंकियों ने लाल किले के पास 10 नवंबर को कार ब्लास्ट किया था। धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसके पीछे AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था। आतंकी मॉड्यूल ऐसे काम करते हैं सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क कैसे ट्रैक करती हैं ——————————- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने यूट्यूब-ChatGPT का इस्तेमाल किया, रॉकेट कैसे बनाएं, मिक्सचर रेश्यो जैसे सवाल पूछे दिल्ली के लाल किला के पास कार ब्लास्ट मामले की NIA जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने टेरर इंजीनियरिंग के लिए ChatGPT और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मानसून में जलभराव रोकने निगम की फील्ड मॉनिटरिंग तेज:निगम कमिश्नर खुद उतरे सड़कों पर, बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी के निर्देश
मानसून के दौरान जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर दिल्ली नगर निगम ने फील्ड मॉनिटरिंग…
दिल्ली में बनेंगे मल्टी- यूटिलिटी डक्ट:बार-बार सड़क खोदने से मिलेगी राहत, चांदनी चौक में दो पायलट कॉरिडोर से होगी शुरुआत
दिल्ली को सुरक्षित, विकसित और भविष्योन्मुखी बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने मल्टी-यूटिलिटी…
जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित…
