दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 10 घायलों को AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में एडमिट करवाया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। दक्षिणी दिल्ली जिले के DCP अनंत मित्तल ने बताया कि जिस जगह मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। इसके चलते कई स्टूडेंट्स मलबे में दब गए थे। पुलिस और बचाव दलों ने अब तक करीब 12 लोगों को बाहर निकाला है। घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। NDRF, DDMA, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से अभी भी राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें… CM बोलीं- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों और ऐसे निर्माण को अनुमति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, “ऐसी सभी अनधिकृत इमारतों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरा आज दिल्ली के तिलक मार्ग थाना इलाके में स्थित दूरदर्शन बिल्डिंग का पत्थर गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान नीरज कुमार (35) के रूप में हुई है। दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की पिछली 2 घटनाएं जुलाई 2025: दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, 6 की मौत दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक साल के बच्चे समेत आठ लोग घायल हुए थे। बिल्डिंग में 10 लोगों का एक परिवार रहता था। अप्रैल 2025: महीने पहले इमारत गिरने से 11 लोग मरे थे दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में 18 अप्रैल की देर रात ढाई बजे चार मंजिला बिल्डिंग ढह गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 20 साल पुरानी इमारत के गिरने के बाद 12 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे। ———————————— ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:इनमें डेढ़ साल का बच्चा शामिल, 15 लोग बचाए गए दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान:अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना; अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी
देश में गर्मी अपने पीक पर है। इस बीच मौसम एजेंसी स्काईमेट ने अरब सागर…
राजनाथ बोले- ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्जी से रोका:न्यूक्लियर हमले से नहीं डरे; भारत IT का हब जबकि पाकिस्तान इंटरनेशनल टेररिज्म का
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी…
खड़गे बोले-मोदी आतंकवादी, बाद में कहा- ऐसा नहीं बोला:मेरा मतलब था मोदी लोगों और विपक्षी पार्टियों को डराते-धमकाते हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में मंगलवार को पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया।…
