गुरुग्राम में एक महिला ने ससुरालवालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि बेटा न होने पर ससुराल वालों ने उसे ताने देकर प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पति के साथ किराए के मकान में रहने लगी तो पति ने भी नशे में मारपीट की। मंगलवार देर रात महिला अपनी दो बेटियों के साथ सेक्टर-10 थाने पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। थाने के बाहर महिला ने रोते हुए कहा- मैं सिर्फ 26 साल की हूं। दोनों बेटियां ऑपरेशन से हुई हैं। अगर इंसाफ नहीं मिला तो पहले दोनों बच्चियां मरेंगी, फिर मैं मरूंगी। बच्चों को छोड़कर नहीं जाऊंगी। वो गंदा आदमी है। पुलिस ने रात में ही महिला का मेडिकल करवाकर उसे घर पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत ले ली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। महिला से मारपीट की 2 तस्वीरें… पहले जानिए महिला ने क्या आरोप लगाए…. बेटियों के जन्म के बाद बदला ससुराल वालों का रवैया दिल्ली के पहाड़गंज निवासी मानसी की शादी 3 फरवरी 2020 को गुरुग्राम के खांडसा निवासी ट्रांसपोर्टर मोहित गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद मानसी ने दो बेटियों को जन्म दिया। बड़ी बेटी की उम्र पांच साल और छोटी की तीन साल है। मानसी का आरोप है कि बेटियों के जन्म के बाद से ही ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया और उसे बेटा न होने के ताने देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। किराए के मकान में भी नहीं रुकी प्रताड़ना मानसी के मुताबिक, ससुराल से निकाले जाने के बाद वह पति मोहित के साथ खांडसा में किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि अब उसका पति भी अक्सर शराब के नशे में घर आता है और बिना वजह उसके साथ मारपीट करता है। मंगलवार रात भी पति ने उसके साथ मारपीट की। पति को भड़काने और दूसरी शादी की तैयारी का आरोप मानसी ने अपने सास-ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि सास-ससुर लगातार पति को उसके खिलाफ भड़काते हैं और कहते हैं कि उसे घर से निकाल दो क्योंकि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। ससुराल वाले पति की दूसरी शादी कराने की तैयारी में हैं। दहेज कानून से बचने के लिए साजिश रचने का आरोप महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज कानून से बचने के लिए साजिश रच रहा है। ससुराल वाले कहते हैं कि शादी को जल्द सात साल पूरे होने वाले हैं, जिसके बाद उसे हमेशा के लिए घर से निकाल देंगे ताकि वह उन पर दहेज उत्पीड़न का सख्त केस दर्ज न करा सके। आधी रात को थाने पहुंची पीड़िता, पुलिस ने कराया मेडिकल पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार देर रात घर से निकाले जाने के बाद वह सीधे सेक्टर-10 थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत सुनने के बाद रात में ही उसका मेडिकल करवाया और उसे सुरक्षित घर पहुंचाया। SHO बोले- पति से पूछताछ की जाएगी सेक्टर-10 थाना SHO दिलबाग सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा है। महिला की शिकायत ले ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपों के संबंध में पति से पूछताछ करेगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
बंगाल में भाजपा को TMC से 32 लाख ज्यादा वोट:SIR से हर सीट पर 30 हजार वोटर हटे, 176 सीटों पर इतने ही मार्जिन से जीत
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली है। भाजपा को 207 और…
NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट:CBI ने मास्टरमाइंड बताया; कोचिंग में छात्रों को सवाल बताए, NEET एग्जाम पैनल में भी रहा
NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर…
AAP छोड़ने वाले सांसदों का डायरेक्ट ग्राउंड कनेक्ट नहीं:पंजाब में BJP नैरेटिव बिल्डिंग, सोशल-बिजनेस नेटवर्क यूज करेगी; AAP कैसे कर रही डैमेज कंट्रोल?
पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें…
