सिख गुरू गुरु नानक देव जी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को पकड़ने में भूमिका निभाने वाले निहंग जसविंदर को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। निहंग भगत सिंह दुआबी ने जसविंदर का वीडियो जारी कर सवाल उठाए। दोआबी ने दावा किया कि जसविंदर खुद को पंथक व्यक्ति के तौर पर पेश करता है और सिख परिवारों के मामलों में दखल देकर उन्हें सुलझाने का दावा करता है। इसी सिलसिले में वह एक परिवार के घर गया था और बाद में उसी परिवार की महिला के साथ होटल तक पहुंचा। इस पर जसविंदर ने कहा कि दुआबी को पहले सच्चाई जाननी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर न किया जाए कि वह पुराने मामले सामने लाकर जवाब दें। जसविंदर गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक से माफी मंगवाने के बाद सुर्खियों में आए थे। पहले पढ़िए निहंग भगत सिंह ने क्या कहा… जसविंदर का पलटवार, 2 पॉइंट में पढ़िए… एक हफ्ते पहले पकड़ा था युवक
करीब एक हफ्ते पहले सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ा था। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंगों ने चेतावनी दी कि इस बार तो माफी मिल गई। अगली बार ऐसा हुआ तो फिर इसके बाद कहीं और माफी नहीं मिलेगी। इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी। मुस्लिम युवक से मंगाई थी माफी
इससे पहले गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में सुब्हान रंगरीज नाम के मुस्लिम युवक ने कुल्ला कर दिया था। जिसकी रील बनाकर उसने शेयर की थी। इसके बाद निहंग जसविंदर ने ही उसे गाजियाबाद में ढूंढा और पकड़कर पुलिस के पास ले गए। उससे माफी भी मंगाई गई थी। इसके बाद युवक को गाजियाबाद से अमृतसर लाकर उस पर कानूनी कार्रवाई की गई थी। ************ ये खबर भी पढ़ें: निहंग बोला- कल इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करूंगा: मेरे परिवार को पीटा, इंसाफ नहीं मिल रहा; जसदीप सिंह की अश्लील PHOTO लीक हुई थी पंजाब में अश्लील फोटो मामले को लेकर चर्चा में आए निहंग जसदीप सिंह ने मारपीट मामले में इंसाफ न मिलने पर लाइव सुसाइड करने की पोस्ट की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा- अगर मेरे परिवार के साथ हुई मारपीट केस में इंसाफ नहीं मिला तो इंटाग्राम पर लाइव जान दे दूंगा। (पढ़ें पूरी खबर)
