दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मंगलवार को आउटर सर्किल पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में एक ऑटो और स्कूटी सवार आ गए। हादसे में स्कूटी सवार युवक और ऑटो में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। हादसा मिंटो ब्रिज के पास कनॉट प्लेस आउटर सर्किल पर हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभे में जंग लगने के कारण वह कमजोर हो गया था। इसकी वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु सीएम परआपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में DMK नेता राजा व शेखर बाबू पर केस दर्ज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में पुलिस ने डीएमके नेता ए. राजा, और पूर्व मंत्री पीके शेखर बाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, सीएम का डीप फेक वीडियो बनाने के मामले में राजस्थान के शायाबू खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीपफेक वीडियो में सीएम विजय से कैश मदद लेने को कहा गया था। CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान- दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल दिल्ली सरकार राजधानी में करीब 10 हजार कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए हॉस्टल बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि दूसरे राज्यों से दिल्ली पढ़ने आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा- विभिन्न सरकारी विभाग हॉस्टल का निर्माण करेंगे और जरूरत पड़ने पर जमीन भी उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार निर्माण और बेहतर रखरखाव में तेजी लाने के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर भी विचार कर रही है।
Related Posts
राजनाथ बोले- ऑपरेशन सिंदूर अपनी मर्जी से रोका:न्यूक्लियर हमले से नहीं डरे; भारत IT का हब जबकि पाकिस्तान इंटरनेशनल टेररिज्म का
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अपनी…
दिल्ली में महिलाओं-बुजुर्गों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध:साल 2024 में महिलाओं के खिलाफ 13,396 केस दर्ज; तमिलनाडु में 2023 की तुलना में 1.5% कम क्राइम
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की रिपोर्ट…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 4 दिन, 23 VIDEO:देशभर से लोग खाना-पानी, सेनेटरी पैड्स भेज रहे; पुलिस का लाठीचार्ज, बच्चों ने फूल बरसाए
कॉकरोच जनता पार्टी पेपर लीक के विरोध में 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर…
