दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर दिल्ली सरकार ने अपने प्रयासों को प्रभावी बताते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 1 जनवरी से 15 सितंबर 2026 के बीच दिल्ली में 179 साफ हवा वाले दिन दर्ज किए गए। पिछले साल इसी अवधि में 172 और 2016 में सिर्फ 94 दिन हवा साफ रही थी। यानी 2016 की तुलना में इस साल 85 साफ हवा वाले दिन बढ़े हैं। सिरसा ने कहा कि धूल, कचरे और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे समन्वित प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों को हर मौसम में स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को और मजबूत किया जाएगा। 15 सितंबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 98 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है। पर्यावरण विभाग के मुताबिक, प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर कार्रवाई के साथ सड़क की धूल नियंत्रित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 81 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर्स ने करीब 2,279 किलोमीटर सड़कों की सफाई की। इस दौरान करीब 170 मीट्रिक टन सड़क की धूल एकत्र कर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए भेजी गई। सिरसा ने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार सरकार की दीर्घकालिक प्राथमिकता है। निरंतर प्रवर्तन, धूल नियंत्रण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी के जरिए दिल्ली को स्वच्छ और स्वस्थ राजधानी बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
Related Posts
जनसुनवाई में CM रेखा गुप्ता ने सुनीं दिल्लीवासियों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली…
MP के 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट:उत्तराखंड में 107 सड़कें बंद, यूपी में बाढ़ से एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना, छतरपुर…
भास्कर अपडेट्स:अरुणाचल सीमा पर फायरिंग में असम के 12 लोग घायल, जमीन कब्जे पर विवाद
असम के धीमाजी जिले में सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास फायरिंग में 12…
