UPSC ने सोमवार को सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1,016 रिक्तियों के मुकाबले 13,343 उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए क्वालिफाई हुए हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को हुई थी। पिछले साल 1,087 पदों के लिए 14,161 उम्मीदवार मेन्स के लिए चुने गए थे। UPSC ने कहा कि मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 19 से 28 जून के बीच अपने विवरण अपडेट करने होंगे। इसी दौरान शुल्क जमा करना, कैडर प्रेफरेंस भरना और अन्य जरूरी जानकारी देना अनिवार्य होगा। आयोग के मुताबिक, सभी योग्य उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें आगे की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। UPSC ने यह भी कहा कि प्रीलिम्स के अंक, कट-ऑफ और आंसर-की अंतिम परिणाम आने के बाद जारी किए जाएंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें….
Related Posts
प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार-वर्ल्ड बैंक ने मिलाया हाथ:65% खर्च उठाएगा बैंक: 8,300 करोड़ से शुरू होगी महापरियोजना
दिल्ली की हवा को साफ और सेहतमंद बनाने के लिए दिल्ली सरकार और वर्ल्ड बैंक…
एक ही परिवार के 9 लोगों का एम्स में पोस्टमार्टम:मालवीय नगर का होटल अग्निकांड, अस्पताल परिसर में शोक और मातम का माहौल
नई दिल्ली। दिल्ली के साउथ जिले के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड…
दिल्ली जनसुनवाई में सांसद बिधूड़ी ने सुनीं लोगों की समस्याएं:डीडीए, केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों व एमसीडी से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं
दिल्ली भाजपा सहयोग सेल के साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह…
