नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को लालकिला मैदान में दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को आयोजित शिविर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नारायण सेवा संस्थान उदयपुर, तारा संस्थान और एलप्स के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और सहायक उपकरणों की सुविधा का लाभ उठाया। ट्राईसाइकिल समेत अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित शिविर में विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक जापानी तकनीक से निर्मित 3डी प्रिंटेड मॉड्यूलर कृत्रिम अंग और कैलिपर्स, ट्राईसाइकिल समेत अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना और चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व अन्य उपकरण वितरित किए। अर्जुन कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Related Posts
जनसुनवाई में CM रेखा गुप्ता ने सुनीं दिल्लीवासियों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिल्ली…
17 सितंबर से दिल्ली में चलेगा सेवा संकल्प अभियान:पीएम मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा कार्यक्रम
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में…
दिल्ली होटल अग्निकांड- गुरुग्राम के CA का पूरा परिवार खत्म:ICU में भर्ती पिता का भी निधन; बेटे-बहू समेत 8 लोग जिंदा जले थे
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल ‘फ्लोरिश स्टे’ में हुए अग्निकांड में जान गंवाने वाले…
