देश के उत्तर और उत्तर-पूर्व राज्यों में बारिश से जनजीवन प्रभावित है। रविवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में टिहरी डैम का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। ओडिशा में 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट है। जाजपुर के दशरथपुर में कानी नदी पर बन रहा पुल बाढ़ में बह गया। इधर, शनिवार को ओडिशा के 6 जिलों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित रहा। पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश के कारण निचले इलाकों से 95,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाना पड़ा। हिमाचल में 30 जून से 15 अगस्त के बीच मानसून से जुड़ी घटनाओं में 183 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार शाम 5 बजे तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 17 अगस्त 18 अगस्त
Related Posts
जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर:बोले- सेना ने जिम्मेदारियां बखूबी निभाईं, ऑपरेशन सिंदूर उदाहरण; नए जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभाला
जनरल उपेंद्र द्विवेदी मंगलवार को आर्मी चीफ के पद से रिटायर हो गए। रिटायरमेंट से…
दिल्ली विधानसभा में डॉ. आशुतोष मुखर्जी को श्रद्धांजलि:विशेष ग्रंथ होगा जारी, जेपी नड्डा करेंगे संकलित भाषणों का लोकार्पण, सीएम रहेंगी मौजूद
डॉ. आशुतोष मुखर्जी की 162वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली विधानसभा मंगलवार को उनके संसदीय…
राहुल बोले- 18 साल का सार्थक CBI से तेज निकला:CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की, ये नौजवानों की जीत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को CBSE स्टूडेंट सार्थक सिद्धांत से मुलाकात का 8.15…
