मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में जलभराव है। सतना में सभी स्कूल-कॉलेज की आज छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, आगरा समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और चित्रकूट में आज स्कूल बंद रहेंगे। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गंगीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। यह सिस्टम 5 सितंबर तक बना रहेगा। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। अगले तीन दिन भी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। ऋषिकेश में मलबा आने से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग बाधित हुआ, जबकि उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
दिल्ली के राजस्थान उद्योग नगर में सड़क-ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा:मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के दिए निर्देश
दिल्ली सरकार के उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री मनजिंदर सिंह…
दिल्ली सीएम ने छात्राओं को बांटे साइकिल:विद्या वाहिनी योजना की शुरूआत, पहले चरण में 1.40 लाख लड़कियों को मिलेगी
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विद्या वाहिनी योजना के…
PM मोदी बोले- आज का युवा देश की ऊर्जा:यही भविष्य बनाएगा; चीन सीमा से लगे 74 गांव घूमकर लौटे प्रतिभागियों से संवाद किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम 2026 के प्रतिभागियों से…
