पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी अपनी ड्यूटी, लोकेशन और पद की जानकारी अपने विभागीय संगठनों और एसोसिएशन को शेयर कर रहे हैं। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। सुवेंदु ने X पर पोस्ट कर वॉट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि एक स्प्रेडशीट और लिस्ट सर्कुलेट हो रही हैं। इसमें अधिकारी अपनी इलेक्शन ड्यूटी की जानकारी और काउंटिंग में उनकी भूमिका भर रहे हैं। कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट से एक दिन पहले काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ। TMC कार्यकर्ताओं का आरोप है कि BJP के झंडे वाली कार को बिना जांच स्ट्रॉन्गरूम परिसर में एंट्री दी गई। इधर, चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। काउंटिंग 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार बंगाल से जुड़े पोस्ट इलेक्शन अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
पीएम मोदी पर लिखी शिवराज की किताब का विमोचन:बोले- मैंने महसूस किया उनका कर्मयोगी स्वभाव; कई मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान…
एअर इंडिया दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:लैंडिंग के दौरान हादसा, दूसरे प्लेन के टेकऑफ के कारण टर्बुलेंस हुआ; सभी यात्री सुरक्षित
एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…
मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के…
