हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हो गई। इसकी चपेट में टाटा सूमो टैक्सी आ गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे, 13 की मौत हो गई। उधर गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वलसाड के उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई, जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। नवसारी में बाढ़ में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। अहमदाबाद, सूरत में पानी भर गया। वाव-थराद जिले में बाजार डूब गए। यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। वहीं, राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 23 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…
Related Posts
सफदरजंग अस्पताल में एम्पावर का समापन:महिला यूरोलॉजिस्ट्स को मिलेगा नई तकनीक का मंच, लाइव रोबोटिक सर्जरी वर्कशॉप आकर्षण का केंद्र रही
नई दिल्ली में स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल में आयोजित यूरोलॉजिकल…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के कनॉट प्लेस में ट्रैफिक सिग्नल का खंभा गिरा: एक बच्चे समेत 2 लोग घायल
दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में मंगलवार को आउटर सर्किल पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का…
भास्कर अपडेट्स:कैबिनेट सेक्रेटरी सोमनाथन और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन को एक साल का एक्सटेंशन मिला
कैबिनेट सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन को बुधवार को सर्विस में…
