नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत और साकेत में बिल्डिंग गिरने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने इसे भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा बताते हुए सीएम रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत के दौरान अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समय रहते चेतावनियों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा, अगर गोवा अग्निकांड के बाद भाजपा सरकार ने चेताया होता और फायर सेफ्टी ऑडिट किया होता, तो ये जानलेवा हादसे रोके जा सकते थे। नारंग बोले- देश की छवि पर गहरा असर पड़ा कहा कि, भाजपा के चुनिंदा नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली में कहीं इमारतें गिर रही हैं, तो कहीं लोग आग में झुलस रहे हैं। नारंग ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि 21 मृतकों में से 18 विदेशी नागरिक थे, जिससे देश की छवि पर भी गहरा असर पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, लोगों की मौत की कीमत पर अपनी जेब भरने वाले भाजपाइयों को अब शर्म आनी चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NEET-UG री-एग्जाम से पहले 20 जून को देश भर में मॉक ड्रिल करेगी, 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देश भर में एक मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। यह…
दिल्ली यूनिवर्सिटी-28 मई को बकरीद की छुट्टी के दिन परीक्षा:केंद्र के आदेश के बाद NTA ने बदला फैसला; दोनों शिफ्ट के पेपर टले, DU पर उठे सवाल
नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने बकरीद की छुट्टी को लेकर ऐसा फैसला लिया है,…
ED बोली- पंजाब के फैसले पूर्व दिल्ली मंत्री ने लिए:मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन अफसरों से मीटिंग करते थे; ₹10 हजार करोड़ का घोटाला
पंजाब और चंडीगढ़ समेत 5 शहरों में 26 ठिकानों पर ED की गुरुवार तक करीब…
