नई दिल्ली। मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत और साकेत में बिल्डिंग गिरने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने इसे भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा बताते हुए सीएम रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। मीडिया से बातचीत के दौरान अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने समय रहते चेतावनियों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा, अगर गोवा अग्निकांड के बाद भाजपा सरकार ने चेताया होता और फायर सेफ्टी ऑडिट किया होता, तो ये जानलेवा हादसे रोके जा सकते थे। नारंग बोले- देश की छवि पर गहरा असर पड़ा कहा कि, भाजपा के चुनिंदा नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली में कहीं इमारतें गिर रही हैं, तो कहीं लोग आग में झुलस रहे हैं। नारंग ने इस घटना को अत्यंत शर्मनाक बताते हुए कहा कि 21 मृतकों में से 18 विदेशी नागरिक थे, जिससे देश की छवि पर भी गहरा असर पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, लोगों की मौत की कीमत पर अपनी जेब भरने वाले भाजपाइयों को अब शर्म आनी चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों में यदि थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए।
Related Posts
राहुल बोले-PM ने शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया:बार-बार NEET पेपर कराने में फेल; 9वीं आरोपी मंधारे CBI कस्टडी में भेजी गई
राहुल गांधी ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल…
ऑपरेशन सिंदूर का एक साल:PM मोदी ने सोशल मीडिया डीपी बदली, ऑपरेशन का लोगो लगाया, लिखा- देश सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर…
भास्कर अपडेट्स:नागपुर जिले के कोराडी थर्मल पावर स्टेशन में भाप लीक,आठ कर्मचारी घायल
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कोराडी थर्मल पावर स्टेशन में सोमवार को भाप लीक हुई।…
