दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जारी है। प्रदर्शनकारी संसद के पास पहुंच गए हैं। इस दौरान भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर को भी लाठी पड़ी है। इससे वे घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। इधर, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं। वहां उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। सोमवार के प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे। उन्होंने फुटपाथ पर ही रात गुजारी। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। रविवार रात से सोमवार सुबह तक क्या कुछ हुआ, देखें 30 PHOTOS-VIDEO में भास्कर रिपोर्टर से मारपीट के बाद की तस्वीरें 1. संसद मार्च की 15 तस्वीरें 2. लोग रात में ही जंतर-मंतर पहुंचे, प्रदर्शन शुरू हुआ, 5 तस्वीरें 3. लोगों ने फुटपाथ पर रात बिताई, 2 तस्वीरें 4. पुलिस ने बैरिकेडिंग की, प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी, 5 तस्वीरें 5. सोमवार सुबह मार्च की तैयारी, 3 तस्वीरें ————————– ये खबर भी पढ़ें… जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज:भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ी, संसद मार्च में देरी; दीपके बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के पहले पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रखी है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दे रही है। जंतर-मंतर पर भारी भीड़ मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज:दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं ली; जंतर-मंतर पर 3 लेयर बैरिकेडिंग, वांगचुक अस्पताल में, पत्नी प्रदर्शन में शामिल होंगी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को संसद भवन तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। हालांकि, सफदरजंग…
E20 पेट्रोल के खिलाफ AAP का GOA में हुआ टाउनहॉल:गोवा-यूपी में भाजपा को हराएं, तभी इथेनॉल पॉलिसी वापस लेगी मोदी सरकार- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गोवा के मिरामार में…
नशा मुक्त भारत के साथ ‘ड्रग-फ्री वीक’ का समापन:रामदास अठावले और श्रीवर्धन त्रिवेदी ने युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान
अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल…
