G7 में मोदी और ट्रम्प की मुलाकात थोड़ी देर में:मीटिंग में देर से पहुंचने पर ट्रम्प ने लीडर्स से कहा- आई एम द बॉस

फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट में पीएम नरेंद्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच थोड़ी देर में मुलाकात होगी। दोनों नेता ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले दोनों नेता 16 महीने पहले फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में मिले थे। वहीं वर्किंग सेशन में बुधवार को ट्रम्प देरी से पहुंचे। ट्रम्प ने जब एंट्री ली तो सभी उनकी तरफ देख रहे थे। ट्रम्प कुछ देर चले और रुककर मजाक में कहा- आई एम द बॉस। इसके बाद सभी हंसने लगे। इस समिट में 14 देशों के नेताओं ने भाग लिया। आज समिट का दूसरा दिन है। इससे पहले मोदी ने आउटरीच सेशन में कहा- ‘वेस्ट एशिया में संकट की वजह से फ्यूल, फर्टिलाइजर और फूड सप्लाई चेन में आई रुकावटों का असर ग्लोबल साउथ (दक्षिणी देशों) पर काफी समय तक रहेगा।’ उन्होंने कहा कि अगर हम सच में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को मजबूत करना चाहते हैं तो सबसे कमजोर देशों को इन संकटों का बोझ अकेले नहीं उठाने देना चाहिए। आज कई समाज बूढ़े होते जा रहे हैं, जबकि भारत और ग्लोबल साउथ के दूसरे देशों में युवा टैलेंट और स्किल्स की भरमार है।
वर्किंग सेशन की 2 तस्वीरें… मोदी के G7 दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version