मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट में करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। 36 गांवों को अलर्ट किया गया है। यूपी में सहारनपुर में भारी बारिश से बरसाती नदी में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें डूब गईं। वहीं, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी घुटनों से ऊपर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी भर गया है। बिहार के पटना में मंगलवार को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से देखें…
Related Posts
शालीमार बाग में 48 घंटे बाद भी बुलडोजर कार्रवाई जारी:110 से अधिक मकान ध्वस्त, लोगों के लिए खोला गया रास्ता, कार्रवाई वाला मार्ग बंद
नई दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन…
हौज रानी अग्निकांड: रसोइये की रिहाई को लेकर प्रदर्शन:जंतर-मंतर पर जुटे लोग, बोले- असली जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
नई दिल्ली के हौज रानी के ‘फ्लोरिश स्टे होटल’ में हुए भीषण अग्निकांड के मामले…
पीएम केयर्स फंड में घरेलू डोनेशन 30% घटा:₹479 करोड़ रहा, पिछले साल विदेशी दान में भी कमी आई; फंड में अभी 8,452 करोड़
2025 में पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30% घटकर करीब 479 करोड़ रुपए रहा।…
