मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट में करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। 36 गांवों को अलर्ट किया गया है। यूपी में सहारनपुर में भारी बारिश से बरसाती नदी में सैलाब आ गया। पुल और सड़कें डूब गईं। वहीं, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी घुटनों से ऊपर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी भर गया है। बिहार के पटना में मंगलवार को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने पटना समेत प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से देखें…
Related Posts
भाजपा सरकार के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा हमला:कहा- एक्सपर्ट्स के विरोध के बावजूद E20 पेट्रोल को थोप रही मोदी सरकार
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की E20 ईंधन नीति पर…
राहुल 56 साल के हुए, कांग्रेस मुख्यालय में जन्मदिन मनाया:प्रियंका और खड़गे के साथ केक काटा; कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को दूध से नहलाया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। वह प्रियंका गांधी के साथ…
यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 मौतें:राजस्थान के कोटा में मकान पर बिजली गिरी, दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ओले गिरे
देश में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग मौसम देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़,…
