मध्य प्रदेश के सतना और चित्रकूट में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे कई इलाकों में जलभराव है। सतना में सभी स्कूल-कॉलेज की आज छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश के 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मथुरा, आगरा समेत 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, लखीमपुर खीरी और चित्रकूट में आज स्कूल बंद रहेंगे। बंगाल की खाड़ी और उससे सटे गंगीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इससे ओडिशा, झारखंड और बिहार में भारी बारिश की संभावना है। यह सिस्टम 5 सितंबर तक बना रहेगा। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। अगले तीन दिन भी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। ऋषिकेश में मलबा आने से लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मार्ग बाधित हुआ, जबकि उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश:आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा
देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश,…
MP और UP में आंधी-बारिश से 10°C तक घटा तापमान:जैसलमेर में पारा 45°C पार; नांदेड़ में दोपहर में कोचिंग बंद रखने का आदेश
उत्तर प्रदेश, पाकिस्तान से सटे राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और गंगा से सटे…
भास्कर अपडेट्स:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में तमिलनाडु CM विजय ने मुलाकात की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
