MP के डिंडौरी में सभी स्कूलों में छुट्‌टी:यूपी में गंगा समेत 10 नदियां उफान पर, बिहार के 20 जिलों में यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में रविवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मंडला में नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी, जबकि डिंडौरी में भारी बारिश के बाद सोमवार को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई। प्रदेश में सक्रिय मानसूनी ट्रफ और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के चलते अगले कुछ दिनों में बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। ललितपुर और महोबा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version