जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया। उस वक्त घर में 8 लोग थे। इनमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए। किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से लोगों के घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भी भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। उत्तराखंड में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े- खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया। इधर, नगालैंड के मोन इलाके में हुई लैंडस्लाइड के बाद NDRF की टीमों ने मलबे से 8 शव निकाल लिए हैं, जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। 19 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अरुणाचल में बाढ़ से डेढ़ लाख प्रभावित, केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं। इधर, पिथौरागढ़ में, कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। बेस कैंप के इंचार्ज धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। देशभर के मौसम से जुड़े अडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी
नई दिल्ली। मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ओपन हाउस सत्र का दूसरा दिन…
एमसीडी का डबल एक्शन: 28 अवैध मीट दुकानें सील:किशनगंज अंडरब्रिज पर मानसून तैयारियों की समीक्षा, पंप हाउस को संचालित करने के निर्देश
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मंगलवार को अवैध कारोबार और मानसून तैयारियों को लेकर 2…
दिल्ली में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी, 6 की मौत:10 घायल AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, 2 की हालत गंभीर; 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया
दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम पांच मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसमें 6 लोगों…
