पलवल में सोना बेचने के नाम पर दिल्ली के एक कारोबारी से 8.70 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी को होडल बुलाकर धोखाधड़ी की। होडल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि वसंत कुंज, नई दिल्ली निवासी अमित कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी ‘सर्वांगी गोल्ड्स’ नाम की एक कंपनी है, जिसका विज्ञापन सोशल मीडिया पर चलता है। इस विज्ञापन को देखकर होडल निवासी गौरव सिंह ने उन्हें फोन किया। आरोपी ने बैंक में गिरवी रखा सोना बेचने की बात कही गौरव ने अमित को बताया कि उसने आईआईएफएल बैंक से गोल्ड लोन ले रखा है और अब वह अपना सोना बेचना चाहता है। गौरव के बुलाने पर अमित उसकी बताई लोकेशन पर होडल स्थित एक्सिस बैंक की शाखा पहुंचे। वहां आरोपी गौरव उन्हें बैंक के बाहर मिला। अमित कुमार, गौरव के साथ बैंक के अंदर गए, जहां गौरव ने उन्हें अपने एक्सिस बैंक खाते के चेक दिए। अमित ने गौरव का खाता चेक किया, जो बिल्कुल ठीक पाया गया। इसके बाद अमित ने अपनी कंपनी सर्वांगी गोल्ड्स के बैंक खाते से गौरव के बैंक खाते में 8 लाख 70 हजार रुपए आरटीजीएस कर दिए। बैंक से चकमा देकर भागा आरोपी पैसे ट्रांसफर होने के बाद गौरव ने आईआईएफएल बैंक के गोल्ड लोन की पेमेंट करने के लिए फॉर्म और चेक भरा। जब अमित और गौरव फॉर्म व चेक लेकर बैंक काउंटर पर पहुंचे, तो आरोपी गौरव अमित को चकमा देकर वहां से भाग गया। अमित ने उसका पीछा किया, लेकिन गौरव किसी अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो चुका था। अमित वापस बैंक गए और गौरव का खाता चेक कराया, तो पता चला कि उसने वे 8 लाख 70 हजार रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद अमित ने मौके से ही 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। होडल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस इसके लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है।
Related Posts
NEET री-एग्जाम, एक-दो मिनट देर से पहुंचे छात्रों को नो-एंट्री:हिजाब पर विवाद, कलावा-इयररिंग्स उतरवाए, कपड़ों से चेन-बटन निकाले; हैदराबाद में छात्रा ने सुसाइड किया
देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी।…
दिल्ली में मेगा पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू:सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य; अमित शाह कर सकते हैं शुभारंभ
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जल्द ही ‘एक पेड़ मां के नाम…
अरविंद केजरीवाल ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल:पट्रोल पंपों पर की ड्राइवरों से बात, बोले- ई-20 पेट्रोल से घट रहा वाहनों का माइलेज
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार…
