मोदी के जन्मदिन पर लालकिला मैदान में मेगा हेल्थ कैंप:दिव्यांगजनों को 3डी प्रिंटेड कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, ट्राईसाइकिल समेत सहायक उपकरण बांटे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को लालकिला मैदान में दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों के लिए नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि 17 सितंबर को आयोजित शिविर में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नारायण सेवा संस्थान उदयपुर, तारा संस्थान और एलप्स के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच और सहायक उपकरणों की सुविधा का लाभ उठाया। ट्राईसाइकिल समेत अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित शिविर में विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक जापानी तकनीक से निर्मित 3डी प्रिंटेड मॉड्यूलर कृत्रिम अंग और कैलिपर्स, ट्राईसाइकिल समेत अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना और चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लाभार्थियों को कृत्रिम अंग व अन्य उपकरण वितरित किए। अर्जुन कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर दिव्यांगजनों का जीवन सुगम बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version