राजस्थान के 5 जिलों में रेतीला बवंडर,दिन में अंधेरा छाया:पाकिस्तान से उठे तूफान ने बदला मौसम; UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें

राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया है। इसके कारण करीब 200 वर्ग किलोमीटर के एरिया प्रभावित हुआ। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के रेतीले तूफान की शुरुआत हुई। इस दौरान 60 से 80 kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। तूफान के कारण दिन में लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ गई। इसके कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें लोग भागकर घरों में जाते दिखे और घरों को बंद कर लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा रेतीला तूफान पहले कभी नहीं देखा। धूल का गुबार 80-100 फीट ऊंचा था। हालांकि तूफान की ऊंचाई का आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। इधर तूफान के असर से कई पेड़ उखड़ गए, लाइट पोल टूट गए। फिलहाल किसी की मौत की जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल पाकिस्तान से उठे तूफान का असर राजस्थान के बॉर्डर वाले जिलों पर हुआ है। रेतीले तूफान की तस्वीरें… देश के 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए… नौतपा में छोटे बच्चों को रखें सेफ: बाहर भेजते हुए ध्यान रखें 7 बातें, आइसक्रीम की जगह पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स देश के कई शहरों में इन दिनों टेम्परेचर 45 डिग्री सेल्सियस के पार है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बच्चे की सेहत पर भारी पड़ सकती है। उनकी दिनचर्या और खानपान में कुछ बदलाव करके उन्हें हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर… मानसून 7 दिनों में केरलम पहुंचेगा मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है। IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है। राज्यों से बारिश-ओले गिरने की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल 31 मई: 1 जून: राज्यों में मौसम का हाल 1. राजस्थान: आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने से 10 डिग्री तक पारा गिरा राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली में बारिश के साथ ओले गिरे। जिसके कारण तापमान 10 डिग्री तक कम हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, भोपाल में गर्मी से राहत मिलेगी मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान से 31 मौतें; पारा 10°C तक गिरा उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 मौतें, 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 लेट बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रेनें भी समय पर रवाना नहीं हो सकीं। पूरी खबर पढ़ें… 5. चंडीगढ़-पंजाब: आज 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, पठानकोट में ओले गिरे पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। पूरी खबर पढ़ें… 6. झारखंड: आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 8.6 डिग्री गिरा तापमान झारखंड में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। रांची के इटकी क्षेत्र में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बोकारो, गढ़वा और धनबाद में भी आंधी-बारिश से 3 लोगों की जान चली गई। पिछले 24 घंटे में 8.6 डिग्री तक तापमान गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. छत्तीसगढ़: हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद, 3 दिन आंधी-बारिश के आसार छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के संकेत हैं। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 8. उत्तराखंड: आज बारिश-ओले गिरने का अलर्ट; मुक्तेश्वर में सबसे ज्यादा 28.5 मिमी बारिश हुई उत्तराखंड में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 28.5 मिमी बारिश मुक्तेश्वर में रिकॉर्ड की गई। उत्तराखंड में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version