दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में ‘सक्षम’ कार्यक्रम के तहत शिक्षा और तकनीक से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ किया। लाडली फाउंडेशन द्वारा हनीवेल टेक्नोलॉजी के CSR सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम के अंतर्गत AI इंटीग्रेटेड स्मार्ट स्कूल टॉयलेट, STEM इनोवेशन लैब, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू किए गए। सीएम ने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव आधुनिक, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित शिक्षा से तैयार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा दिल्ली सरकार भी सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक ढांचा विकसित कर रही है। AI स्मार्ट टॉयलेट, STEM लैब, डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान AI आधारित स्मार्ट स्कूल टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। सेंसर आधारित निगरानी, स्वच्छता मॉनिटरिंग और जल संरक्षण जैसी सुविधाओं से लैस ये स्मार्ट टॉयलेट छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और गरिमा को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। सीएम ने कहा कि बेहतर स्वच्छता सुविधाएं बालिकाओं की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय में स्थापित STEM इनोवेशन लैब में छात्राओं को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्पेस साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी भविष्य की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक कंप्यूटर लैब के जरिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। 5 छात्राओं को स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए हवाई यात्रा टिकट दिए कार्यक्रम के तहत करीब 3 हजार छात्राओं के लिए स्वास्थ्य पहल भी शुरू की गई। इसमें मेडिकल चेकअप, नेत्र परीक्षण, जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क चश्मे, डिवार्मिंग अभियान और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र शामिल हैं। सीएम ने STEM लैब में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 छात्राओं को अमेरिका के अलबामा स्थित यूएस स्पेस एंड रॉकेट सेंटर में आयोजित स्पेस साइंस कार्यक्रम के लिए चयनित होने पर बधाई दी और उन्हें हवाई यात्रा टिकट प्रदान किए। इस अवसर पर सीएम ने शालीमार बाग में बिजली अवसंरचना के आधुनिकीकरण की परियोजना का शुभारंभ किया। साथ ही नगर निगम के 137 इलेक्ट्रिक प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
Related Posts
एलजी लिसनिंग पोस्ट का नया वेब एड्रेस जारी:सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत, एलजी सचिवालय तक पहुंचेगी जनता की आवाज
दिल्ली के नागरिकों को प्रशासन से सीधे जोड़ने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए…
दिल्ली में मां यमुना तट स्वच्छता अभियान:28 घाटों से हटाया 116.6 मीट्रिक टन कचरा; मंत्री बोले-यमुना केवल नदी नहीं, दिल्ली की आस्था है
दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के संकल्प को जनभागीदारी का…
दिल्ली में भाजपा की तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल:चांदनी चौक से हौज काजी तक निकली यात्रा; स्कूली छात्रों ने भी लिया हिस्सा
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत दिल्ली भाजपा ने पुरानी दिल्ली में तिरंगा…
