केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा के लिए कई बड़े सुधारों की घोषणा की है। इसमें परीक्षार्थियों की यात्रा और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। इस बार परीक्षा 30 अगस्त को होनी है। इसके लिए 2.73 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में 12.5% ज्यादा है। परीक्षा देशभर के 340 शहरों के लगभग 1300 सेंटर्स पर होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक से सबक लेते हुए परीक्षा के पूरे इकोसिस्टम की सुरक्षा पुख्ता करना शुरू कर दिया है। इसके लिए 7.5 करोड़ का टेंडर जारी किया है। इसमें एनटीए मुख्यालय समेत संवेदनशील जगहों पर 24 घंटे सिक्योरिटी दी जाएगी। यह टेंडर 25 जुलाई को जारी हुआ है। 17 अगस्त को बोलियां खोली जाएंगी। जो भी एजेंसी नियुक्त होगी, उसे दो साल काम मिलेगा। ये बदलाव: फिंगर प्रिंट नहीं मिले तो आंखें स्कैन कर देंगे एंट्री
Related Posts
भास्कर अपडेट:पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश हो सकता है UCC बिल
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश…
भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट बोला-साइबर अपराधी पैरासाइट जैसे हैं जो मासूम निवेशकों से पैसे ठगते हैं, इनपर सख्ती जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि साइबर अपराधी ऐसे पैरासाइट (परजीवी) हैं, जो मासूम…
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन नीति- 2026 लागू:2030 तक हरित परिवहन का रोडमैप तैयार, बैटरी रीसाइक्लिंग और डिजिटल ईको-सिस्टम पर जोर
दिल्ली सरकार ने राजधानी में स्वच्छ, आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के लिए…
