नई दिल्ली में रोहिणी जोन की सफाई व्यवस्था को हाईटेक और मजबूत बनाने के लिए निगम ने अपने स्वच्छता बेड़े का विस्तार किया है। सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान 35 नए अत्याधुनिक सफाई वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन नए वाहनों के सड़क पर उतरने से न केवल जनसेवा के कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि कचरा प्रबंधन भी अधिक कुशल तरीके से हो सकेगा। अब तंग गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक अब कचरा कलेक्शन समय पर हो सकेगा। 7 प्रमुख वार्डों के लोगों को मिलेगा फायदा निगम अधिकारियों के मुताबिक, इन 35 नए वाहनों के आने से रोहिणी जोन के करीब 15 वर्ग किलोमीटर से अधिक के क्षेत्रफल में नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इस आधुनिक बेड़े से जोन के 7 प्रमुख वार्डों के लगभग 5 लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। तंग गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक अब कचरा कलेक्शन समय पर हो सकेगा, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी घटेगा। मेयर प्रवेश वाही ने कहा, रोहिणी को साफ-सुथरा और डंप-फ्री बनाना हमारी प्राथमिकता है। इन 35 नए वाहनों के शामिल होने से सफाईकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को गंदगी से निजात मिलेगी। हम पूरी दिल्ली के स्वच्छता मॉडल को इसी तरह अपग्रेड कर रहे हैं।
Related Posts
अवैध सिगरेट की खेप पर दिल्ली GST की बड़ी कार्रवाई:65 लाख रुपए कीमत की 4.20 लाख आयातित ईएसएसई लाइट सिगरेट जब्त
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और सुशासन नीति के तहत दिल्ली…
भास्कर अपडेट्स:IRS ऑफिसर से मारपीट का मामला, दिल्ली कोर्ट ने CBI के जॉइंट डायरेक्टर को 3 महीने जेल की सजा सुनाई
दिल्ली के कोर्ट ने दो CBI ऑफिसर्स को दो दशक पहले एक रेड के दौरान…
MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश:आगरा में सड़क-फुटपाथ धंसे, कार-ट्रैक्टर गड्ढे में पलटे; जम्मू-कश्मीर में 3 जगह बादल फटा
देशभर में आंधी-बारिश से पारा 40°C के नीचे आ गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश,…
