नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित सरकारी शराब की दुकान पर हुई गोलीबारी और लूट के प्रयास की जांच के दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 24 मई को कुछ बदमाशों ने सरकारी शराब की दुकान में लूटपाट का प्रयास किया था। विरोध करने पर उन्होंने गोलीबारी की और दुकान के एक सेल्समैन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। साहिबाबाद से पकड़ा गया मुख्य आरोपी जांच के दौरान पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद से मुख्य आरोपी हर्ष और मोंटी को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्तौल, एक चाकू और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों से पूछताछ, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने हथियारों की आपूर्ति शृंखला का पता लगाया। जांच में सामने आया कि पहाड़गंज निवासी साहिल उर्फ गंजा (20) और न्यू उस्मानपुर निवासी अमित (25) ने आरोपियों के लिए हथियार की व्यवस्था की थी। इसके बाद पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम निवासी विपिन (33) को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता था। विपिन के पास से दो अवैध पिस्तौल, पांच मैगजीन और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और अवैध हथियारों के अन्य लेन-देन का पता लगाने में जुटी है।
Related Posts
दिल्ली में स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग में आग:कांग्रेस बोली- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग संदिग्ध; मंत्रालय बोला- हमारे ऑफिस में आग नहीं लगी
दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में सोमवार सुबह…
JNU में नौकरी बचाने के नाम पर रिश्वतखोरी:सुरक्षा गार्डों से मांगे ₹40 हजार, वीडियो वायरल; 370 गार्डों ने रजिस्ट्रार को सौंपी शिकायत
नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में सुरक्षाकर्मियों के शोषण और भ्रष्टाचार का…
दिल्ली में 30 जून से शुरू होगा SIR:घर-घर पहुंचेंगे 13 हजार बीएलओ; वेरिफिकेशन से पहले ऐप पर ऐसे चेक करें पुराना रिकॉर्ड
नई दिल्ली। राजधानी में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए 30 जून…
