राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक ट्रफ बनी हुई है, जिससे उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का असर है। दिल्ली में मंगलवार दोपहर को ओले गिरे। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी और तेज बारिश हुई। यूपी में आंधी-बारिश से 8 लोगों की मौत हो गई। पीलीभीत में ईंट-भट्ठे की 100 फीट ऊंची चिमनी ढह गई। बिहार में 22 जिलों में आंधी-बारिश हुई। बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। आज 18 जिलों तेज बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में सोमवार को तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 35°C से कम रहा। हरियाणा में तेज आंधी से 15 हजार से ज्यादा पेड़ उखड़ गए। हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। मैप में देखिए देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल अगले 2 दिन के मौसम का हाल 6 मई: 7 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, भोपाल समेत 39 जिलों में आज अलर्ट मध्य प्रदेश में मई महीने में तेज गर्मी की जगह बारिश और आंधी की स्थिति है। सोमवार को 15 जिलों बारिश और ओलावृष्टि का असर रहा। कई जगहों पर तेज आंधी भी चली। मौसम विभाग ने आज भोपाल समेत 39 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में 8°C तक गिरा पारा, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण एक दिन में तापमान में 8°C की गिरावट आई। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान सोमवार को 35°C से कम रहा। 5 और 6 मई को भी राज्य के 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: आंधी-बारिश और बिजली के कारण 23 लोगों की मौत, आज 18 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार में सोमवार को आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई। 2 महिलाएं झुलस गईं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 18 जिलों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि की भी संभावना, केदारनाथ में स्नोफॉल उत्तराखंड के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी को सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य में गर्मी के सीजन में ‘ठंड’ का रिकॉर्ड, सोलन का पारा 4.8°C पहुंचा हिमाचल प्रदेश के सोलन का तापमान सोमवार को 4.8°C रहा। यह मई महीने का अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इससे पहले 14 मई 2021 को 9.4°C तापमान रहा था। ताबो का पारा 3.5°C और कुकुमसैरी का 4.1°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
दिल्ली में 4 मंजिला इमारत में लगी आग:23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, 6 वाहन जले; बिजली मीटर में हुआ शॉर्ट सर्किट
दिल्ली में रोहिणी के विजय विहार फेज-2 इलाके में मंगलवार सुबह एक 4 मंजिला इमारत…
दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत:इनमें बांग्लादेश-अफ्रीकी देशों के 17 नागरिक; बिना फायर NOC चल रहा था होटल
दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21…
पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं:पीएम की गोल्ड न खरीदने की अपील पर ज्वेलर्स ने कहा- रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा
शरद पवार ने मंगलवार को पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक…
