पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि काउंटिंग ड्यूटी पर तैनात कई अधिकारी अपनी ड्यूटी, लोकेशन और पद की जानकारी अपने विभागीय संगठनों और एसोसिएशन को शेयर कर रहे हैं। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताया। सुवेंदु ने X पर पोस्ट कर वॉट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा कि एक स्प्रेडशीट और लिस्ट सर्कुलेट हो रही हैं। इसमें अधिकारी अपनी इलेक्शन ड्यूटी की जानकारी और काउंटिंग में उनकी भूमिका भर रहे हैं। कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में रिजल्ट से एक दिन पहले काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा हुआ। TMC कार्यकर्ताओं का आरोप है कि BJP के झंडे वाली कार को बिना जांच स्ट्रॉन्गरूम परिसर में एंट्री दी गई। इधर, चुनाव आयोग ने फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। काउंटिंग 24 मई को होगी। ECI के अनुसार, 29 अप्रैल को यहां वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों का उल्लंघन हुआ था। पश्चिम बंगाल- 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा, 2 में TMC सरकार बंगाल से जुड़े पोस्ट इलेक्शन अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
ओ-जोन कॉलोनियों को लेकर केंद्र से बात करेंगी सीएम:भाजपा सांसद बिधूड़ी ने सौंपा मांग पत्र, कहा दिल्ली के 15 लाख लोग प्रभावित
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के 92 कॉलोनियों को ‘ओ (O)-जोन’ से हटाने की…
दुनिया के सबसे गर्म 22 शहरों में सभी भारत के:इनमें यूपी के 13 शहर; 35 शहरों में रात में भी गर्म हवाएं चलीं
देश को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। AQI वेदर…
कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर बोले- बात करने सरकार खुद आए:केजरीवाल, शरद पवार और सुप्रिया जंतर-मंतर पहुंचे; सोनम वांगचुक को लेने मेदांता की एंबुलेंस सफदरजंग पहुंची
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने…
